फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Aprajita : स्वस्थ रहने के लिए आहार विशेषज्ञ ने छात्राओं को दिए टिप्स

Thu, 28 Jul 2022 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

‘Amar Ujala Aprajita’ 100 million smile के तहत बृहस्पतिवार को KP Girls इंटर कॉलेज में आयोजित ‘उचित आहार से ही स्वास्थ्य रक्षा’ विषयक संवाद में बतौर मुख्य वक्ता राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्वेता ने कहा, आहार, नींद और दिनचर्या Healthy जीवन के सूत्र हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में बच्चों को जानकारी देतीं आहार विशेषज्ञ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘आप में से कितनी छात्राएं सुबह घर से नाश्ता करके निकली हैं और कितनी नहीं’ जैसे सवाल और छात्राओं के जवाब के बाद आहार विशेषज्ञ डॉ.श्वेता सिंह ने उन्हें बिना नाश्ता किए घर से न निकलने की सीख दी। कहा, अक्सर सुबह की प्रार्थनासभा में कोई छात्रा बेहोश होकर गिरती है तो  उसका मुख्य कारण खाली पेट रहना है।

विज्ञापन



amar ujala aprajita 100 million smile के तहत बृहस्पतिवार को केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित ‘उचित आहार से ही स्वास्थ्य रक्षा’ विषयक संवाद में बतौर मुख्य वक्ता राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्वेता ने कहा, आहार, नींद और दिनचर्या स्वस्थ जीवन के सूत्र हैं। समय से और समय देकर, खुश होकर खाएं, तभी सही पोषण मिलेगा। Junk Food से बचें। TV या Mobile देखते हुए खाना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

Prayagraj News : अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
कहा, ‘रिच ही नहीं राइट डाइट’ लें। जरूरी नहीं कि सेब, मेवे या पनीर ही हो, आहार में संतुलित मात्रा में protein carbohydrate होने चाहिए। मौसमी फल, सब्जियां, अनाज, दालें, सत्तू, गुड़, अलसी, देशी घी और सरसों के तेल का उपयोग करें। घर का बना ताजा भोजन सबसे अच्छा है। अमरूद, आंवला या अन्य मौसमी फल सेहत के लिए लाभदायक हैं।


इस दौरान उन्होंने सहजन के गुण भी गिनाए। कहा, इसकी पत्तियां, फलियां या फिर चूर्ण सभी सहज उपलब्ध और महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी हैं। कॉलेज सभागार में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अमिता सक्सेना ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए ‘अमर उजाला’ की पहल को सराहा। शिक्षिका रेखा अग्रवाल ने संचालन और उप प्रधानाचार्या डॉ.राखी चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

छात्राओं ने कही मन की बात

healthy food - फोटो : अमर उजाला।
संवाद के क्रम में डॉ.श्वेता ने बात पूरी की तो छात्राओं ने सेहत के सवालों की झड़ी लगा दी। छात्राओं ने लंबाई बढ़ने से लेकर बाल झड़ने, कमजोरी, भूख न लगने सहित तनाव, अनिद्रा आदि विषयों से जु़ड़े सवाल पूछे और डॉ.श्वेता ने उनके जवाब दिए। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य के लिए छात्राओं को Yoga सहित कई तरह के आसन भी बताए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें