नेपाल के पोखरा स्थित स्टेडियम के मल्टीपर्पज केवर्ड हाॅल में आयोजित तीन दिवसीय आठवीं एशिया कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में अमन कुशवाहा पुत्र बृज मोहन कुशवाहा ने गोल्ड मेडल जीता है। घूरपुर के बगबना के रहने वाले अमन ने सीनियर वर्ग 58 किलोग्राम में नेपाल के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अमन कुशवाहा ने कोच नदीम और रंजीत यादव को रोल मॉडल बताया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।