विमानन कंपनी एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान बुधवार को एक घंटे की देरी से प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड हो सकी। विमान के यहां विलंब से पहुंचने पर यात्रियों को भी दिक्कत हुई। बताया जा रहा है कि विमान धर्मशाला से दिल्ली और उसके बाद प्रयागराज आना था। हिमाचल के धर्मशाला में खराब मौसम की वजह से वह विलंब से उड़ा। इसी वजह से दिल्ली आने में भी विमान लेट हो गया। विमान के विलंब से चलने की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट में अटकलें लगाई जाने लगी कि वह अब कहीं निरस्त न हो जाए। हालांकि बाद में यहां विमान घंटे भर की देरी से पहुंचा। विमान की लेट लतीफी को लेकर यात्री भी खासे नाराज हुए।