जल शक्ति मिशन हर घर नल योजना में ग्राम सभा पंवर में नए कनेक्शन के लिए ग्रामीण भटक रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने जिस व्यक्ति को इसके लिए रखा हैं, वह पैसा लेकर नल सेट दे रहा है। मोहम्मद असलम, आबिद अली, बंबइया हरिजन, शमीम अहमद, राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण नए कनेक्शन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। आरोप है की देखरेख करने वाला गुप्त तरीके से कनेक्शन के लिए नल (सेट) पैसा लेकर देता है।