कौड़िहार ब्लॉक के ककरा गांव में सरकारी राशन की दुकान का करन सिंह यादव कोटेदार था। मई के संपूर्ण समाधान दिवस में गांव के राशन कार्ड धारकों ने शिकायत करते हुए कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने जांच शुरू की जो सही पाई गई। इसके बाद ककरा कोटेदार करन सिंह यादव की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। गांव के बृजेश कुमार यादव, सुशील कुमार, विवेक कुमार, अमृत लाल, राजनाथ, ज्ञान पटेल, राज कुमारी, शाहिदा, रेशमा बानो ने शिकायत की थी। एसडीएम सोरांव ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि जांच के बाद कौड़िहार ब्लॉक के ककरा गांव का कोटा निरस्त कर दिया गया है।