होलागढ़ विकासखंड क्षेत्र के सुलेमपुर उर्फ कमईपुर ग्राम प्रधान तथा सचिव पर अपात्रों को आवास वितरण करने का आरोप लगाकर ग्रामीण पूर्णमासी सरोज ने मंडल आयुक्त को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से ग्राम सभा में तकरीबन आधा दर्जन पक्के मकान के स्वामित्व रखने वाले अपात्र लोगों और एक ही परिवार में कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास वितरण किया गया। पूर्णमासी सरोज ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।