सैदाबाद ब्लॉक के सुजौला ग्राम प्रधान के खिलाफ रत्नेश कुमार बिंद ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने गांव के विकास कार्यों में घोर वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग की है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने बिना कार्य कराए ही कागजों पर कार्य दिखाकर धन का गबन किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि शौचालयों की मरम्मत नहीं कराई गई, चक मार्ग का निर्माण नहीं हुआ और सार्वजनिक गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई, फिर भी फर्जी भुगतान कर लिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल और डीएम से शिकायत कर प्रधान के खिलाफ जांच की मांग की है। एडीओ पंचायत सैदाबाद अखिलेश तिवारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र की जांच डीएम द्वारा गठित कमेटी करेगी।