फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोची समझी साजिश के तहत प्रयागराज का माहौल बिगाड़ने का हुआ प्रयास- नंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज के अटाला और उसके आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को सुनियोजित साजिश बताया है । प्रयागराज में हुई घटना को लेकर नंदी ने एडीजी, डीएम और एसएसपी से वार्ता करके पत्थरबाजी व आगजनी की घटना को अंजाम देने और शहर की शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रयागराज गंगा-यमुना का तीर्थ क्षेत्र होने के साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब वाला शहर हैं। यहां महाकुम्भ के साथ ही प्रत्येक वर्ष लगने वाले माघ मेला में आने वाले लाखों-करोड़ों लोगों का हर धर्म और सम्प्रदाय के लोग स्वागत व अभिनन्दन करते हैं और एक छोटी सी भी घटना नहीं होती है। सोची समझी साजिश के तहत प्रयागराज की पहचान और शांति को बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। अभी और भी गिरफ्तारियां की जाएंगी। गैंगेस्टर, रासुका के साथ ही अन्य कठोर धाराएं लगाकर इस तरह की कार्रवाई होगी कि अराजक तत्वों की सात पुश्तें याद रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें