फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट का होगा विस्तार, शुरू हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
- टर्मिनल में दोगुनी की जाएगी यात्रियों के बैठने की क्षमता - आने वाले समय में यात्रियों को मिलेगा कार्गो सुविधा का भी लाभ प्रयागराज। प्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्रियों और विमानों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए उसके विस्तार की तैयारी शुरू की गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी ही है। यहां मुख्य रूप से टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार होना है। इसके विस्तार के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल में जहां विमानों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी तो वहीं कार्गों की सुविधा का भी यात्रियों को लाभ मिलेगा। प्रयागराज एयरपोर्ट में वर्तमान समय दिल्ली के लिए दो एवं मुंबई, बंगलूरू, पुणे, भुवनेश्वर, गोरखपुर, देहरादून, बिलासपुर, इंदौर, रायपुर, लखनऊ, भोपाल के लिए एक-एक विमान उपलब्ध है। वर्तमान समय यहां औसतन 1800 यात्रियों की आवाजाही प्रतिदिन की है। एक जनवरी 2019 को जब एयरपोर्ट का नया टर्मिनल यात्रियों के लिए खोला गया, उस दौरान यहां से आधा दर्जन फ्लाइट का ही संचालन था, अब इसकी संख्या दोगुनी हो गई है। वर्तमान समय यहां टर्मिनल में अधिकतम 300 यात्रियों के बैठने की ही क्षमता है, जबकि यात्रियों के आवागमन की संख्या टर्मिनल में मौजूद सीट से कहीं ज्यादा है। इसी वजह से एयरपोर्ट प्रशासन ने इसके विस्तार की योजना बनाई है। यहां टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार किया जाएगा। व्यवस्था कुछ इस तरह की रहेगी कि यात्रियों केआगमन एवं प्रस्थान वाले स्थान पर कम से कम उनके बैठने के लिए 600 सीट रहे। इसकेअलावा विमानों के खड़े होने के लिए एप्रन का विस्तार इसी दौरान किया जाएगा। मौजूदा वक्त यहां एक बार में आधा दर्जन विमान खड़े हो सकते हैं। एप्रन का विस्तार यहां इस तरह से किया जाएगा कि एक बार में कम से कम दस विमान खड़े हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें