फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल अंडर ब्रिज के नीचे रास्ता बंद , लोगों को लगाना पड़ा लंबा चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। आर्य कन्या चौराहे को कीडगंज से जोड़ने वाले शंकर लाल भार्गव मार्ग पिछले एक वर्ष से बंद है। यहां रेलवे द्वारा रेल अंडर ब्रिज के नीचे मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। एक वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी मरम्मत का कार्य अब तक अधूरा ही है। इस वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। मरम्मत कार्य में रेलवे की लेटलतीफी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने डीआरएम ऑफिस में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। शंकर लाल भार्गव रोड मुट्ठीगंज को कीडगंज से जोड़ती है। इसी मार्ग पर रेलवे का एक अंडरब्रिज है। उसके नीचे मरम्मत करने का कार्य पिछले साल शुरू हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य 3 से 4 महीने में हो जाना चाहिए था लेकिन एक वर्ष हो जाने के बाद भी यह काम अब भी अधूरा है। स्थानीय पार्षद किरण जयसवाल का कहना है कि बीते 3 माह से रेलवे ने वहां काम रोक दिया है। यहां रास्ता बन्द होने की वजह से लोगों को कोठा परचा कि रास्ते कीडगंज से मुट्ठीगंज का रास्ता नापना पड़ रहा है। पार्षद किरण जयसवाल का कहना है कि उन्होंने रेल मंत्री एवं डीआरएम प्रयागराज को ईमेल भेजकर इस समस्या के बारे में अवगत कराया है। ईमेल के माध्यम से यह भी कहा गया है कि यह कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। इस लापरवाही से लोगों को एक किलोमीटर घूम कर कोठा पारचा हो कर जाना पड़ता है । इस पुल के बंद होने से कोठा पारचा मे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है इसलिए जरूरी है कि पुल की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें