फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा पूरी, अब ऑनलाइन परीक्षाओं पर निर्णय का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन परीक्षाएं कराए जाने के मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से 10 मार्च तक आवेदन मांगे थे। यह समय सीमा पूरी हो चुकी है। हजारों छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में आवेदन जमा किए हैं। अब ये आवेदन उच्च स्तरीय कमेटी को प्रेषित किए जाएंगे और इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी या ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल से स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। पूर्व में विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑफलाइन मोड में परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया था, लेकिन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं इसका विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएं, क्योंकि पूरे साल ऑनलाइन मोड में ही कक्षाओं का संचालन किया गया। विश्वविद्यालय के साथ इसके संघटक महाविद्यालयों में भी ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग तेज हो गई है। छात्र-छात्राओं के विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिस जारी किया था कि जो विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में हैं वे अपना आवेदन विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालय में जमा कर सकते हैं। इस नोटिस के बाद विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में हजारों की संख्या में छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में आवेदन किए हैं। अब आवेदनों की समीक्षा के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन तय करेगा कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में हों या ऑफलाइन मोड में आयोजित कराई जाएं। इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन अगले हफ्ते कोई निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें