फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म जमा करने के लिए प्रॉक्टर ऑफिस पर फिर उमड़ी छात्रों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं कराए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में जुटी हुई है और छात्र अपने आवेदन जमा कर रहे हैं। संघटक महाविद्यालयों में भी बड़ी संख्या में छात्र आवेदन जमा करने पहुंचे हैं। शुक्रवार को भी हजारों की संख्या में फॉर्म जमा किए गए थे। छात्रों के आवेदन के आधार पर 10 मार्च के बाद तय होगा कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराई जाएं या नहीं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सूचना जारी की गई थी कि जो छात्र ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में हैं, वे अपना आवेदन चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में जमा करें। इसके लिए शुक्रवार को हजारों की संख्या में छात्रों ने फार्म जमा किए थे और शनिवार को भी भी चीफ प्रॉक्टर ऑफिस एवं संघटक महाविद्यालयों में आवेदन जमा करने के लिए छात्रों की भीड़ लगी है। स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन परीक्षाएं 22 अप्रैल से प्रस्तावित हैं, जबकि छात्र मांग कर रहे हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 10 मार्च तक छात्रों से आवेदन मांगे हैं। अगर ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में आधे से अधिक छात्र आवेदन करते हैं तो विश्वविद्यालय प्रशासन पर ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं कराए जाने का दबाव बढ़ जाएगा। छात्रों के आवेदन उच्च स्तरीय कमेटी को सौंप दिए जाएंगे और कमेटी अपनी रिपोर्ट कुलपति के समक्ष प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद परीक्षाओं के आयोजन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें