फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए जमा हुए हजारों फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। ऑनलाइन परीक्षाएं कराए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में हजारों छात्रों ने आवेदन जमा कर दिए हैं। फॉर्म 10 मार्च तक जमा किए जाएंगे और इसके बाद परीक्षाओं पर निर्णय लिया जाएगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में बृहस्पतिवार को काफी बवाल हुआ था। छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था, जिसके बाद पुलिस को लाठी पटक कर छात्रों को खदेड़ना पड़ा। इस दौरान तीन छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया और उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई। बवाल के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सूचना जारी की गई कि जो भी छात्र ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में हैं, वे अपना आवेदन 10 मार्च तक चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में जमा कर दें। साथ ही संघटक महाविद्यालयों के छात्र अपने-अपने कालेजों में आवेदन कर सकते हैं। इस सूचना के बाद विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को ही सैकड़ों छात्रों ने फॉर्म जमा कर दिए थे। शुक्रवार को फॉर्म जमा करने वाले छात्रों की संख्या हजारों में पहुंच गई। संघटक महाविद्यालयों में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में फॉर्म भरे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के आवेदनों को उच्च स्तरीय समिति को प्रेषित करेगा और समिति अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप देगी, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन निर्णय लेगा कि परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में हों या ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें