फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया पूरी, अब आवंटित किए जाएंगे हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद छात्र-छात्राओं से हॉस्टल में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। 28 फरवरी को आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे। हालांकि, शुल्क को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। पूरे साल तो छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाएं की हैं और इस दौरान हॉस्टल भी बंद पड़े थे। ऐसे में छात्र मांग कर रहे हैं कि जितने समय के लिए हॉस्टल आवंटित किया जा रहा है, शुल्क भी उतने समय का ही लिया जाए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हॉस्टल आवंटन के लिए 21 से 28 फरवरी तक आवेदन लिए गए थे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और छात्र छात्राओं को अब हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे। हालांकि कि अभी यह तय नहीं है कि हॉस्टल आवंटन के लिए पूरे सत्र का शुल्क लिया जाएगा या फिर जितने समय के लिए हॉस्टल आवंटित किया जा रहा है उसके अनुरूप शुल्क लिया जाएगा। विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 22 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। वहीं, परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। ऐसे में स्नातक के छात्र-छात्राओं को दो माह तक और परास्नातक के छात्र छात्राओं को तीन माह तक हॉस्टल में रहना है। छात्र इसी आधार पर मांग कर रहे हैं कि पूरे सत्र का शुल्क न लेकर सिर्फ उतने समय का शुल्क लिया जाए जितने समय के लिए उन्हें हॉस्टल आवंटित किया गया है। छात्रों का कहना है कि अगर उसे पूरे सत्र का शुल्क लिया गया तो वे इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें