फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं के विवाद पर वार्ता के लिए पांच छात्रों के नाम तय, सोमवार को होगा आंदोलन पर निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी या ऑफलाइन मोड में, इस विवाद के निपटारे के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इस मसले पर कमेटी के सदस्य सोमवार को पांच छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। छात्रों ने अपने बीच से ही पांच नाम तय किए हैं। कल वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा कि आंदोलन को आगे बढ़ाना है या नहीं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर तीन दिनों से धरना दे रहे छात्रों ने एज दिन के लिए अपना आंदोलन स्थगित किया है। उच्च स्तरीय कमेटी के सदस्यों से वार्ता के लिए जिन पांच छात्रों के नाम के नाम तय किए गए हैं, उन्हें सोमवार को दोपहर दो बजे विज्ञान संकाय के डीन कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया गया। सभी छात्रों से वार्ता के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी और कुलपति को सौंपेगी। सोमवार को दोपहर 12 बजे सभी छात्रों को कुलपति कार्यालय के बाहर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। अगर वार्ता सकारात्मक नहीं रही तो छात्र कल से फिर धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें