फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ सदस्यों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से मंगलवार को मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है। जबकि आजीवन सदस्यों की सूची मालवीय हाल के गलियारे में चस्पा की गई है। यह जानकारी जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राधारमण मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची मंगलवार को आयोजित बैठक में सचिव विद्याभूषण द्विवेदी तथा प्रमोद सिंह नीरज की ओर से जारी की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य विधिक परिषद द्वारा जिला अधिवक्ता संघ को की गई आर्थिक सहायता की अंतिम सूची बैंक को प्रेषित कर दी गई है तथा उसकी कॉपी भी अधिवक्ताओं को देखने के लिए चस्पा कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 16 तारीख को माघी पूर्णिमा का स्नान है। बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए जाते है। इसको देखते हुए अधिवक्ता संघ ने बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें