फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च में प्रस्तावित हैं। परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में शुरू कराई जा सकती हैं। जल्द ही इसके लिए परीक्षा समिति की बैठक बुलाए जाने की तैयारी है। राज्य विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2021-22 के तहत सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम सेमेस्टर एवं प्रथम वर्ष की संस्थागत परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि 15 फरवरी और शुल्क चालान जनरेट करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। विषम सेमेस्टर सत्र 2021-22 की परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित हैं। परीक्षा की समय सारिणी अलग से जारी की जाएगी, जिसके लिए जल्द ही परीक्षा समिति की बैठक बुलाई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार बीएड पाठ्यक्रम (सेमेस्टर प्रणाली) के ऐसे छात्र जिनके प्रथम या तृतीय सेमेस्टर अपूर्ण होने के कारण डिग्री पूरी नहीं है। उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। संबंधित छात्र-छात्राएं भी निर्धारित तिथि के भीतर अपने परीक्षा फॉर्म पूर्ण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें