फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से मित्रवत व्यवहार करें आरपीएफ जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
0 आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में जवानों के प्रशिक्षण का हुआ समापन प्रयागराज । रेलवे सुरक्षा बल के सूबेदारगंज स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को 59 हैड कांस्टेबल के 42 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस अवसर पर आई जी रेलवे रविंद्र वर्मा ने जवानों से कहा कि वह यात्रियों से मित्रवत व्यवहार रखे। जवान महिला, बच्चों एवं बुजुर्ग यात्रियों का विशेष ध्यान रखे। समापन समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आईजी ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले जवानों को बधाई दी। कहा कि आरपीएफ जवानों पर रेल संपत्ति की देखरेख के साथ यात्रियों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व है। कहा कि अगर यात्रियों की ओर से कोई शिकायत की जाती है तो उसपर त्वरित कार्रवाई की जाए। सुरक्षा संशाधनों में अब नई तकनीक का प्रयोग जरूरी है। इससे अपराधियों पर विशेष नजर रखी जा सकती है। उन्होंने आरपीएफ के अफसरों को निर्देश दिया कि वह रेल यात्रियों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरें। समारोह के दौरान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आर.एस.पी. सिंह, सीनियर डीएससी प्रयागराज मंडल मनोज कुमार सिंह, आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें