फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में पार्टियों के तीन पदाधिकारी नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में जन अधिकार पार्टी, कांग्रेस और बहुजन मुक्ति पार्टी के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुरामुफ्ती पुलिस ने यह कार्रवाई थाने के दरोगा विनय कुमार यादव की तहरीर पर की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। दरोगा की ओर से थाने में तहरीर देकर बताया गया है कि वह मय टीम गश्त पर था। इसी दौरान जब वह एयरफोर्स गेट के पास पहुंचा, तो देखा कि दीवार पर वॉल पेंटिंग कराई गई थी। आरोप है कि जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश कुशवाहा, कांग्रेस के रावेंद्र प्रसाद और बहुजन मुक्ति पार्टी के दानिश अली की ओर से यह वॉल पेंटिंग कराई गई थी। जो आचार संहिता का उल्लंघन है। पुरामुफ्ती ऐसो उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें