फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षाएं ऑफलाइन होंगी या ऑनलाइन, जल्द होगा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में चार फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन का निर्णय लिया गया था। इसके आगे कक्षाएं ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में होंगी, यह अभी तय नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन एक-दो दिन में इस पर निर्णय ले लेगा। पांच एवं छह फरवरी को साप्ताहिक अवकाश है, जबकि सात फरवरी से कक्षाएं फिर शुरू होनी हैं। कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व दिसंबर के तीसरे सप्ताह में सिर्फ एक दिन के लिए स्नातक की ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की गई थीं, जबकि परास्नातक की कथाएं पहले से ऑफलाइन मोड में संचालित की जा रही थीं। दिसंबर के तीसरे सप्ताह से विश्वविद्यालय में शीतकालीन अवकाश घोषित हो गया था और जब विश्वविद्यालय खुला तो तीसरी लहर के कारण स्नातक एवं परास्नातक की कक्षाएं फिर से ऑनलाइन मोड में संचालित की जाने लगीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन का निर्णय लिया था। यह समय सीमा शुक्रवार को पूरी हो गई है। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने अतिथि प्रवक्ताओं का कार्यकाल तीन माह तक बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि कोरोना के कारण पिछड़ चुके सत्र को पटरी पर लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें