फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय खुला, जल्द घोषित होगा सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और इसके संघटक महाविद्यालय बृहस्पतिवार से खुल गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है, जबकि परीक्षाएं इसी माह प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय खुलने के बाद अब जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने की उम्मीद है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय कोविड के कारण 10 जनवरी से लगातार बंद चल रहा है। ऐसे में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से परीक्षा का कार्यक्रम नहीं मिल सका। इसी वजह से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने अब तक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। छात्र परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया है की परीक्षा किस माध्यम से होगी। हालांकि, छात्र यही मांग कर रहे हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराई जाएं। फिलहाल विश्वविद्यालय खुलने के बाद जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है। वहीं, छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में ज्ञापन देकर मांग की है कि परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाए और परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें