फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम से कई फ्लाइट निरस्त, दोपहर 12.30 बजे आई प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कोहरे का असर मंगलवार को रेल और हवाई यातायात में पड़ा। एक ओर जहां प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाली कई फ्लाइट निरस्त रहीं तो वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जंक्शन आने वाली कई ट्रेनें भी विलंबित रही। प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर 12.30 बजे तो वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस भी तकरीबन ढाई घंटे की देरी से यहां पहुंची। ट्रेनों केविलंब से आने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। प्रयागराज एयरपोर्ट में कई दिन बाद मंगलवार को मुंबई, पुणे, दिल्ली, बंगलुरू, भुवनेश्वर, देहरादून फ्लाइट निरस्त रही। इस दौरान मुंबई फ्लाइट केकुछ यात्रियों को गोरखपुर एवं वहां से दूसरी फ्लाइट द्वारा मुंबई रवाना किया गया। प्रयागराज-इंदौर और प्रयागराज-भोपाल उड़ान भी विलंब से उड़ी। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें कोहरे की वजह से देरी से पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस 6.30 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 6.20 घंटे तक लेट रही। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंबित रहीं। ------------------------- प्रमुख ट्रेनों की लेट लतीफी ट्रेन का नाम देरी प्रयागराज एक्सप्रेस 5.30 घंटे रीवा एक्सप्रेस 6.20 घंटे पुरुषोतम एक्सप्रेस 5.40 घंटे स्वतंत्रता सेनानी 6.45 घंटे शिवगंगा एक्सप्रेस 6.20 घंटे नई दिल्ली-बनारस 5.30 घंटे जयपुर-प्रयागराज 5 घंटे संगम एक्सप्रेस 2.20 घंटे नार्थ इस्ट एक्सप्रेस 4 घंटे अलीपुरद्वार-दिल्ली 10 घंटे दिल्ली-अलीपुरद्वार 7 घंटे नई दिल्ल्ी-रांची गरीबरथ 03 घंटे नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी 3.30 घंटे नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी 3.35 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें