फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने में वांछित अतीक अहमद के बेटे का 27 दिन बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। पांच करोड़ की रंगदारी मांगने में वांछित अतीक अहमद के बेटे अली अहमद का पुलिस 27 दिन बाद भी सुराग नहीं हासिल कर सकी है। ना ही मामले में फरार चल रहे उसके छह अन्य साथियों का पता लगा सकी है। कुछ आरोपियों की ओर से कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी डाली गई है। जबकि सूत्रों का कहना है कि अन्य भी इसकी तैयारी में हैं। उधर पुलिस अफसरों का यही कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 31 दिसंबर को करेली के ऐनुद्दीन पुर में हुई घटना से सनसनी फैल गई थी। यहां बुलडोजर लेकर पहुंचे दबंगों ने जीशान उर्फ जानू का कार्यालय ढहा दिया था और उसे व उसके दो रिश्तेदारों को बुरी तरह पीटा था। जीशान का आरोप है कि हमलावरों में अतीक अहमद का बेटा अली अहमद और उसके साथ ही शामिल थे। अली ने फोन पर जबरन उससे अपने अब्बू से बात कराई जिसने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। इसके बाद अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने अली समेत नौ लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की थी। इनमें से 2 लोग मौके से ही पकड़े गए थे। लेकिन अब तक अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ा जा सका है। करेली पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें