फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म भर शपथ लेंगे मतदाता, पुस्तिका का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्म भर शपथ लेंगे मतदाता, पुस्तिका का विमोचन ० विश्व मतदान दिवस पर डीएम और सीडीओ ने दिलाई शपथ, सभी विभागों में ऑनलाइन आयोजन प्रयागराज। जिले के 46 लाख से अधिक मतदाताओं को मतदान करने का शपथ पत्र मनाया जाएगा। विश्व मतदान दिवस पर डीएम संजय कुमार खत्री ने इस बाबत पुस्तिका का विमोचन किया। ऑनलाइन कार्यक्रम में डीएम और सीडीओ ने सभी को मतदान करने की अपील भी की। विभागों में आयोजित आनंद कार्यक्रम में अफसरों और कर्मचारियों ने भी मतदान में हिस्सा लेने की शपथ ली। विश्व मतदान दिवस पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजन कर लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई। पीएम ने सभी से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए मतदान स्थलों पर सभी तरह के इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। मतदाताओं का थर्मल स्कैनिंग होगा। उन्हें मास्क आदि भी दिए जाएंगे। 80 साल से अधिक दिव्यांग एवं कोविड-19 संक्रमित मतदाताओं के लिए बूथों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन्हें घर पर ही बैलेट पेपर से मतदान की सुविधा दी प्रदान की जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। सीडीओ शिपू गिरी ने मतदान एवं बूथों पर होने वाले अन्य इंतजामों की जानकारी दी। सहायक प्रभारी अनुपम परिहार ने स्वीप कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडे, एडीएम सिटी मदन कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें