फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त विश्वविद्यालय जेलों में लगाएगा क्लास, लेगा बंदियों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्त विश्वविद्यालय जेलों में लगाएगा क्लास, लेगा बंदियों की परीक्षा प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने समाज की मुख्य धारा से कट चुके जेल बंदियों के लिए भी शिक्षा का बीड़ा उठाया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश की सभी जेलों में विश्वविद्यालय ने प्रवेश अभियान शुरू किया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत जेल में ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह का कहना है कि कोरोना काल में विश्वविद्यालय तेजी से वर्चुअल यूनिवर्सिटी की ओर बढ़ रहा है। कोरोना काल में दूरस्थ शिक्षा की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन एजूकेशन को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रमुख संस्थानों के साथ एमओयू किया है। जिनमें प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज, पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, बिजनेस स्कूल हैदराबाद आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। कुलपति के अनुसार विश्वविद्यालय ने गोद लिए गए गांवों की महिलाओं को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए 50 फ़ीसदी प्रवेश शुल्क माफ किया है।विश्वविद्यालय ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आरोग्य वाटिका भी प्रारंभ की है, जिसमें अति दुर्लभ औषधीय पौधों का संग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें