फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के 15 से 20 फीसदी मतदाता रहते हैं बाहर, कैसे बढ़े मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के 15 से 20 फीसदी मतदाता रहते हैं बाहर, कैसे बढ़े मतदान 0 प्रशासन ने कराया सर्वे, ऐसे वोटर्स की तैयार की गई सूची, घर-घर किया जाएगा संपर्क प्रयागराज। कम मतदान से चिंतित प्रशासन को अब दूसरे जिलों में नौकरी करने वाले मतदाताओं की याद आई है। घर-घर जाकर उनके परिजनों से संपर्क किया जाएगा। ताकि, ऐसे मतदाताओं की सहभागिता भी मतदान में बढ़ाई जा सके। जिले की ज्यादाततर विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 50 फीसदी के आसपास रहता है। शहरी क्षेत्र में तो यह आंकड़ा 40 फीसदी के करीब रहता है। इस बाबत प्रशासन की ओर से सर्वे कराया गया तो पाया गया कि यहां की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पंजीकृत 15 से 20 प्रतिशत मतदाता दूसरे जिलों में नौकरी करते हैं। इनमें से गिनती के लोग ही मदतान में हिस्सा लेते हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में प्रतियोगी यहां तैयारी के लिए आते हैं। वे भी यहां मतदाता हैं लेकिन इनमें से बड़ी संख्या में नौकरी लगने के बाद चले गए। इसके अलावा यहां की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र-छात्राएं चुनाव के दौरान अपने गृह जनपद चले जाते हैं। कम मतदान प्रतिशत के पीछे इसे भी बड़ा कारण माना जा रहा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं से मतदान के लिए अपील करने की योजना बनाई गई है। एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय का कहना है कि बाहर रहने वाले मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। इनके घर-घर जाकर मतदान के प्रति जागरूक किया तथा अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें