फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपपुर में जमीन के नाम पर ₹22 लाख की धोखाधड़ी और भुक्तभोगी की बहू से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। राजरूपपुर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके ससुर ने 40 लाख रुपए में जाली गिडियन दत्ता से मकान का सौदा तय किया था। साथ ही कई बार में 22 लाख रुपए नगद ले लिए थे। कुछ दिनों बाद उसने मकान का कब्जा भी दे दिया लेकिन रजिस्ट्री करने में टालमटोल करता रहा। आरोप है कि एक दिन वह उसके घर आया और कहा कि उसे कुछ कागजात लेने हैं। आरोप है कि मकान का ताला खोलने गई तो वह उससे अश्लील हरकत करने लगा और इसी दौरान बाहर खड़े उसके 5-6 अज्ञात साथी भी आ गए जिन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें