फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में शुरू हो गया 10 ओर ई बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
- संगम नगरी में अब चल रही 25 ई- बसे, होली तक 25 और इलेक्ट्रिक बसों की खेप मिल सकती है प्रयागराज को प्रयागराज। संगम नगरी में दस और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। यहां शहर में अब ई -बसों की कुल संख्या 25 हो गई है। अभी तक यहां 15 ही बसों का ही संचालन हो रहा था। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अफसरों का अनुमान है कि संगम नगरी को होली तक 25 और ई - बसों की सौगात मिल सकती है। प्रयागराज में पिछले माह 30 दिसंबर को ही 15 बसों का संचालन शुरू हुआ। यह बसें प्रयागराज जंक्शन से लालगोपाल गंज, न्यू शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड नैनी,  त्रिवेणीपुरम झूंसी से  पुरामुफ्ती, बैरहना से शंकरगढ़, सिविल लाइंस बस स्टेशन से प्रतापपुर रूट पर चल रही हैं। लखनऊ मुख्यालय की ओर से प्रयागराज को पिछले महीने ही 25 बसें मिल गई थी लेकिन आरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन ना होने की वजह से 15 का ही संचालन शुरू हो पाया था। बाकी 10 बसें नैनी स्थित चार्जिंग स्टेशन पर ही खड़ी रही । उनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होने के बाद सोमवार से उन्हें प्रयागराज की सड़कों पर उतार दिया गया । प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक टीकेएस बिसेन ने बताया कि रविवार को भी कुछ बसें चलाई गई थी लेकिन सोमवार से अब सभी 25 बसों का संचालन 5 मार्गों पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें