फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित न होने से असमंजस में अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित न होने से असमंजस में अभ्यर्थी प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन मोड में, यह भी तय नहीं है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार फरवरी में पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं, लेकिन अभी तक टाइम टेबल जारी न होने से परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई है। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से मांग की है कि परीक्षाओं को लेकर स्थिति शीघ्र ही स्पष्ट की जाए। छात्रों का यह भी कहना है कि कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित की जा रहीं हैं तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही होनी चाहिए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एनएसयूआई के कार्यकारी अध्यक्ष वैभव सिंह ने आगामी सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाओं का माध्यम घोषित करने के लिए कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा है। वहीं, छात्रसंघ बहाली को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 545 दिनों से जारी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने भी सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम शीघ्र घोषित किए जाने की मांग की है। वैभव सिंह ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान समय में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है। छात्रों के मन में आगामी सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं के माध्यम को लेकर लगातार संशय बना हुआ है। ऐसे में आगामी परीक्षाओं का माध्यम घोषित कर देना चाहिए। साथ ही परीक्षा का कार्यक्रम शीघ्र जारी होना चाहिए, ताकि सभी छात्र एवं छात्राएं अपने पठन-पाठन पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें