फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात से दहला प्रयागराज, दुकानदार की ईट पत्थर से सिर कूंचकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। नवाबगंज के लालगोपालगंज में सोमवार रात दुकानदार विनोद कुमार साहू (30) की ईट पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना तब हुई जब वह 2 दिन पहले हुए हुए विवाद को लेकर बातचीत करने उसके गांव पहुंचा था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अफसरों का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। पलए गांव में रहने वाला विनोद लकड़ी का व्यापार करता था था। पुलिस के मुताबिक, 2 दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से शराब पीने के दौरान उसका विवाद हुआ था। सोमवार रात 9:30 बजे के करीब वह अपने कुछ दोस्तों के साथ पूर्व में हुए विवाद को लेकर ही बातचीत करने विपक्षी युवकों के गांव पहुंच गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही बात बढ़ गई और विपक्षियों ने अपने साथियों को बुला लिया और फिर विनोद पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर भागा तो उस पर ईट पत्थर बरसाए। इसी दौरान सिर पर ईंट लगने से गिरा तो उस पर ताबड़तोड़ वार किए। बेतहाशा पिटाई से वह अधमरा हो गया तो उसे छोड़ कर भाग निकले। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सोरांव सुधीर कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। घटनास्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। हमलावरों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें