जनकल्याण पार्टी ने विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन की घोषणा की है। पार्टी के अध्यक्ष लाल बहादुर पाल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की। उन्होंने बूथ स्तर तक सपा के साथ संयुक्त टीम बनाकर प्रचार की बात कही। लाल बहादुर ने भाजपा की नीतियों पर भी हमले बोले। प्रेस वार्ता के दौरान सपा के जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव भी मौजूद रहे।