फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से हर रोज कानपुर तक जाएगी चौरीचौरा, महानंदा भी होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। गोरखपुर से प्रयागराज जंक्शन के रास्ते कानपुर अनवरगंज जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस का अब हर रोज कानपुर के लिए संचालन होगा। कोहरे की वजह से अभी यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रयागराज रामबाग से कानपुर के बीच निरस्त चल रही थी लेकिन अब सोमवार एक फरवरी से चौरीचौरा एक्सप्रेस का नियमित रूप से संचालन होगा। वहीं दूसरी ओर अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस का भी संचालन एक फरवरी से शुरू हो रहा है। कोहरे की वजह से पिछले वर्ष महानंदा का संचालन बंद किया गया था लेकिन अब यह गाड़ी भी हर रोज चलेगी। इसके अलावा अजमेर-सियालदाह का भी संचालन अब अगली सूचना तक हर रोज होगा। वहीं दूसरी ओर रेलवे ने कुछ और ट्रेनों के भी फेरे बढ़ा दिए गए हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों के बढ़ाए हैं फेरे 09271 बांद्रा टर्मिनल-पटना 26 अप्रैल तक 09272 पटना-बांद्रा टर्मिनल-पटना 28 अप्रैल तक 02913 बांद्रा टर्मिनल-सहरसा 25 अप्रैल तक 02914 सहरसा-बांद्रा टर्मिनल 27 अप्रैल तक 09057 उधना-मंडुवाडीह 30 अप्रैल तक 09058 मंडुवाडीह-उधना दो मई तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें