फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेदांता से डिस्चार्ज हुईं सांसद रीता, दिल्ली में ही दो सप्ताह रहेंगी क्वांरटीन

Wed, 23 Sep 2020 05:47 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मेदांता गुड़गांव में कोविड-19 का इलाज करा रहे सांसद रीता बहुगुणा जोशी और उनके पति पीसी जोशी सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण से निजात पाने के बाद भाजपा सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी एवं उनके पति पीसी जोशी सोमवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। दोपहर में डिस्चार्ज होने की फोटो भी सांसद ने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर से की। सांसद और उनके पति की मेदांता से डिस्चार्ज होने की फोटो उनके समर्थकों और भाजपा नेताओं ने भी खूब शेयर की। इस बीच सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने बताया कि उनके माता-पिता अभी दो सप्ताह दिल्ली में ही क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद सांसद रीता पहले पीजीआई लखनऊ में एडमिट की गई थी। बाद में पति, बहु और पोती के साथ उन्हें मेदांता गुड़गांव में इलाज के लिए भेजा गया। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज हुई रीता जोशी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ईश्वर की कृपा और आपकी प्रार्थना एवं आर्शीवाद से अपने परिवार सहित 18 दिन अस्पताल में कोविड के इलाज के बाद मेदांता गुडगांव से घर रवाना हुई हूं।

उन्होंने मेदांता में भर्ती रहने के दौरान किसी का फोन न उठाने के लिए भी क्षमा मांगी। कहा कि चिकित्सकों के सुझाव पर अगले एक माह पूरी तरह से स्वस्थ होने में लग सकता है। इसलिए अभी कोई सीधे मिलने का प्रयास न करें। कहा कि अपने स्वास्थ्य की जानकारी वह समय-समय पर उचित माध्यम से देती रहेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने अपने शुभचिंतकों से कहा कि जीवन बहुमूल्य है इसलिए लापरवाही ना करिए । कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए खुद सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। सांसद ने कहा कि लोग जनसमस्याओं के लिए देव वर्मा, धर्मराज पांडेय, शशिकांत तिवारी, अभिषेक शुक्ला आदि से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें