फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसों में अब यात्रियों का होगा साफ सुथरा सफर

विज्ञापन
सिविल लाइंस बस स्टेशन में बृहस्पतिवार से शुरू हुआ 200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर कर आने वाली बसों की साफ सफाई का काम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रयागराज । रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर बस वॉशिंग एवं ड्राई मॉपिंग स्टेशन बना लिया गया है। अब यहां लंबी दूरी की बसों की सफाई आसानी से हो सकेगी। बृहस्पतिवार से यहां लंबी दूरी की बसों की साफ सफाई का काम शुरू हो गया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक टीके एस बिसेन की मौजूदगी में लंबी दूरी की तमाम बसों की साफ सफाई करवाई गई। दरअसल रोडवेज मुख्यालय के निर्देश पर पिछले दिनों ही तय हुआ था कि ऐसी बसें जो 200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करके आएंगी, उनकी साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य बस स्टेशन पर ही किया जाए । पिछले दिनों ही इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की गई। बसों की सफाई और धुलाई की व्यवस्था अमूमन वर्कशॉप में ही होती है लेकिन 200 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अब लंबी दूरी की बसों की सफाई बस स्टेशन के अंदर भी होगी। सिविल लाइंस बस स्टेशन की बात करें तो यहां से लंबी दूरी की कुल 166 बसों का आवागमन नियमित रूप पर होता है। वर्तमान समय लंबी दूरी की 80 बसें ही संचालित हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि बृहस्पतिवार से लंबी दूरी की बसों की सफाई का काम बस स्टेशन पर शुरू कर दिया। महज 10 से 15 मिनट में ही बसों की साफ सफाई की गई। इस दौरान यात्रियों से भी कहा गया कि वह बाहर उतर जाएं ,ताकि साफ सफाई का कार्य बेहतर ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि अब नियमित तौर पर सिविल लाइंस बस स्टेशन पर बसों की सफाई होगी ।शीघ्र ही बस वॉशिंग और ड्राई मॉपिंग की व्यवस्था जीरो रोड बस स्टेशन पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें