ऑफ परीक्षा के विरोध में बवाल पर गिरफ्तार तीन छात्रों को भेजा गया जेल
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में बृहस्पतिवार को हुए बवाल के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपितों को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार नैनी भेजने का आदेश दिया। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एस एल प्रेमी ने कर्नलगंज पुलिस के द्वारा पेश किए गए कागजात के अवलोकन करने एवं अभियोजन पक्ष के तर्कों को सुनने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।