फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :  इस बार दाखिले के लिए नहीं जाना होगा प्रवेश भवन, ऑनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 17 Sep 2022 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सीयूईटी का परिणाम जारी किया जा चुका है। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ को अभी एनटीए की ओर से रिजल्ट उपलब्ध नहीं कराया गया है। रिजल्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने छात्रों ने प्रवेश के लिए इविवि को पहली प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार स्नातक में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन किए जाने की तैयारी है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के रिजल्ट की मेरिट मिलते ही प्रवेश प्रकोष्ठ दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

विज्ञापन



नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सीयूईटी का परिणाम जारी किया जा चुका है। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ को अभी एनटीए की ओर से रिजल्ट उपलब्ध नहीं कराया गया है। रिजल्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने छात्रों ने प्रवेश के लिए इविवि को पहली प्राथमिकता दी है और कितने अभ्यर्थियों ने दूसरे या तीसरे विकल्प के रूप में इविवि को चुना है। 


परिणाम मिलने के बाद यह भी स्पष्ट होगा कि इविवि को विकल्प के तौर पर चुनने वाले अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में कितने अंक प्राप्त किए हैं और किस अभ्यर्थी ने कितने वैकल्पिक विषयों का चुना है। इन तमाम आंकड़ों के अध्ययन के बाद ही इविवि प्रशासन की ओर से प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने इविवि में प्रवेश को प्राथमिकता दी है, उन्हें दाखिले से पहले विश्वविद्यालय की ओर से तैयार किए गए प्रवेश पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। इस बार प्रवेश ऑनलाइन किए जाने की तैयारी है, ताकि अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन में लाइन न लगानी पड़ी।


इविवि में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीपीए, बीएफए की तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। इविवि में यूजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. जेके पति ने बताया कि इस बार ऑनलाइन प्रवेश लिए जाने की तैयारी है। एनटीए से सीयूईटी का परिणाम मिलने के बाद दो से तीन दिनों के भीतर कटऑफ जारी दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


हमीदिया में भी सीयूईटी के जरिये होंगे दाखिले
इस बाद हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी सीयूईटी के माध्यम से दाखिले लिए जाएंगे। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. यूसुफा नफीस के अनुसार कॉलेज में एनटीए की ओर से जारी किए गए स्कोर के आधार पर स्नातक में प्रवेश होगा। महाविद्यालय में बीए 710 सीटों और बीकॉम की 75 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें