छात्रों का आरोप है कि छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए पहुंचे थे तभी गार्डों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसी को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। इस मामले में देर रात मुकदमा दर्ज किया गया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की पिटाई के बाद सोमवार को जमकर बवाल हुआ। उग्र भीड़ ने पथराव, तोड़फोड़ के साथ आगजनी की। कार्यालयों के दरवाजे-खिड़कियों के साथ ही दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। दो बाइकें व जनरेटर फूंकने के साथ कैंटीन को भी आग के हवाले कर दिया। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने छात्रों की पिटाई के साथ ही फायरिंग की। इसमें छात्रनेता व विवि के पांच छात्र जख्मी हुए हैं।
बवाल पूर्व छात्रनेता व कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक से अभद्रता से शुरू हुआ। वह यूनियन हॉल के पास स्थित एसबीआई शाखा में जा रहे थे। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने उन्हें भीतर जाने से रोक दिया। इसे लेकर नोकझोंक हुई तो एक असिस्टेंट प्रोफेसर के बीचबचाव पर मामला शांत हो गया और विवेकानंद भीतर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद बड़ी संख्या में गार्ड डंडे व लोहे की रॉड व असलहों से लैस होकर आए और छात्रों को पीटना शुरू कर दिया।
तीन नामजद समेत 43 गार्डों पर रिपोर्ट दर्ज, हत्या के
विवि बवाल मामले में सोमवार रात छात्रेनता विवेकानंद पाठक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। इसमें तीन नामजद समेत कुल 43 गार्डों को आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में प्रभाकर सिंह, एमके पांडेय व ताराचंद शामिल हैं। जबकि अन्य आरोपी अज्ञात हैं। मामले में हत्या के प्रयास समेत बलवा, गालीगलौज, धमकी व अन्य धाराएं लगाई गई हैं। उधर पुलिस देर रात तक विवि प्रशासन की ओर से तहरीर मिलने की बात से इंकार करती रही।
विज्ञापन
2 of 25
इलाहाबाद विवि में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
निहत्थे छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
निहत्थे छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि विरोध पर फायरिंग भी की गई। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और उन्होंने पथराव करते हुए गार्डों को खदेड़ लिया। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। पथराव करते हुए आगे बढ़े छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार समेत कई कार्यालयों के दरवाजे-खिड़कियां तोड़ दिए। पुलिस के खदेड़ने पर केंद्रीय पुस्तकालय की तरफ स्टैंड में खड़े शिक्षकों-कर्मचारियों के आठ वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए।
इसके साथ ही परिसर में खड़ी तीन और यूनियन भवन रोड व बैंक रोड पर एक-एक कारों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक व रजिस्ट्रार कार्यालय के पास खड़ी दो बाइकें फूंक दी। प्रॉक्टर कार्यालय के पास स्थित कैंटीन व जनरेटर में भी आग लगा दी। सूचना पर कमिश्नर रमित शर्मा, एडिशनल कमिश्नर आकाश कुलहरि, डीएम संजय खत्री डेढ़ दर्जन थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति नियंत्रित की।
विज्ञापन
3 of 25
इलाहाबाद विवि में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
यह हुए जख्मी
उधर सुरक्षा गार्डों की पिटाई में छात्रनेता विवेकानंद पाठक का सिर फूट गया। इसके अलावा एमए के छात्र अभिषेक यादव का आरोप है कि वह फायरिंग में छर्रे लगने से घायल हुआ है। इसके अलावा छात्र हरेंद्र यादव, मंजीत पटेल, मुबस्सिर हारून, मसूद अंसारी भी जख्मी हुए हैं। इन सभी का मेडिकल कराया गया है।
4 of 25
इलाहाबाद विवि में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। छात्रों को समझा दिया गया है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि निष्पक्ष कार्रवाई होगी। सीसीटीवी व वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। - रमित शर्मा, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
5 of 25
इलाहाबाद विवि में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विवि एक दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद
उधर बवाल के चलते इविवि प्रशासन ने 20 दिसंबर को विवि पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया है। बता दें कि 17 दिसंबर से ही विवि में शीतकालीन अवकाश के चलते शिक्षण कार्य स्थगित है। लेकिन विभागीय कार्य संपादित किए जा रहे थे। हालांकि स्थिति को देखते हुए एक दिन के लिए विवि पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
6 of 25
इलाहाबाद विवि में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा विवि गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की गई। रोकने पर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी और मारपीट की। इसके बाद उपद्रवियों ने परिसर में तोड़फोड़ व आगजनी की। उपद्रवी विश्वविद्यालय के छात्र नहीं हैं। बवाल में दो शिक्षकों की कार क्षतिग्रस्त की गई है। पुलिस का इस पूरे घटनाक्रम को मूकदर्शक बनकर देखना बेहद अफसोसजनक है। विवि के किसी भी गार्ड ने गोली नहीं चलाई। जबकि उपद्रवी तत्वों की ओर से हवाई फायरिंग की गई। -डॉ. जया कपूर, पीआरओ इविवि
विज्ञापन
7 of 25
इलाहाबाद विवि में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी व वीडियो फुटेज से होगी पहचान, कौन दोषी: पुलिस आयुक्त
इविवि बवाल मामले में पुलिस आयुक्त रमित शर्मा का कहना है कि घटना से संबंधित सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के जरिए दोषियों की पहचान की जाएगी। उन्होेंने कहा कि छात्रों से बातचीत की गई है। उनसे कहा गया है कि मामले में निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही वीडियो फुटेज की भी जांच की जाएगी। हिंसा में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
8 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
छात्रों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया
घटना के कुछ देर बाद ही छात्रों की पिटाई का वीडियो भी सामने आ गया। इसमें यूनियन हाल गेट के पास सुरक्षागार्ड छात्रों पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान छात्र बचने के लिए इधर उधर भागते भी दिखाई दे रहे हैं। जिस वक्त यह घटना हुई, गेट बंद था। इसी दौरान बाहर मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल से छात्रों की पिटाई का वीडियो बना लिया। इस दौरान वह यह कहता भी सुनाई दे रहा है कि देखिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में किस तरह छात्रों को पीटा जा रहा है। वीडियो में अगले ही पल कुछ युवक गेट खोलकर भीतर जाते और सुरक्षा गार्डों को ईंट-पत्थर मारकर खदेड़ते हुए भी नजर आते हैं।
9 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
ट्विटर के टॉप 15 ट्रेंडिंग टॉपिकों में रहा इविवि
छात्रों की पिटाई के बाद हुए बवाल की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा रही। आलम यह रहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय सोमवार को ट्विटर के टॉप ट्रेंडिंग टॉपिकों में शामिल रहा। इस संबंध में कुल 5196 ट्वीट रात 12 बजे तक किए जा चुके थे। राज्यसभा सांसद और इविवि के पूर्व छात्र कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया। घटना से संबंधित वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि पंडित मोतीलाल नेहरू, मदन मोहन मालवीय जैसी विभूतियां देने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय का हाल यह है।
10 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
हॉस्टलों में रहने वाले आपराधिक तत्वों पर नजर
घटना के बाद पुलिस की नजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रहने वाले आपराधिक तत्वों पर भी है। दरअसल जिस तरीके से यह पूरा बवाल हुआ, उससे इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी में बाहरी तत्वों का भी हाथ हो सकता है। इविवि प्रशासन की ओर से कहा जा चुका है कि उपद्रव करने वाले छात्र नहीं थे बल्कि इसमें बाहरी व आपराधिक तत्व शामिल थे। ऐसे में पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि बवाल के पीछे कहीं हॉस्टल में रहने वाले आपराधिक तत्व तो नहीं।
11 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल तोड़फोड़, पथराव व आगजनी करने वालों में कई ने अपने चेहरे ढंके हुए थे। कुछ ने मास्क पहना था तो कुछ ने कपड़ों से चेहरे को ढंक रखा था। सवाल यह है कि जब बवाल अचानक हुआ तो आखिर चेहरे ढंकने के लिए नकाब कैसे आए। एक सवाल यह भी है कि थोड़ी ही देर में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का जमावड़ा कैसे हुआ, जबकि विवि में पठन-पाठन पिछले तीन दिन से बंद है।
12 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में कई आपराधिक घटनाओं में हॉस्टलों में अवैध तरीके से रहने वाले अपराधियों का नाम सामने आ चुका है। इससे पहले पुलिस मुख्यालय के पास ढाबे पर बमबाजी में भी हॉलैंड हाल में अवैध रूप से रहने वाले अपराधियों का नाम सामने आया था। कुछ दिनों पहले हॉलैंड हाल के सामने ही तीन युवकों ने सब्जी व्यापारी से 60 हजार रुपये की प्याज लूट ली थी।
13 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रनेता विवेकानंद पाठक से सुरक्षा गार्ड से विवाद के बाद जमर बवाल और तोड़फोड़ किया गया।
14 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रनेता विवेकानंद पाठक से सुरक्षा गार्ड से विवाद के बाद जमर बवाल और तोड़फोड़ किया गया।
15 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रनेता विवेकानंद पाठक से सुरक्षा गार्ड से विवाद के बाद जमर बवाल और तोड़फोड़ किया गया।
16 of 25
इलाहाबाद विवि में पुलिस की पिटाई से हुए घाव को दिखाता छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रनेता विवेकानंद पाठक से सुरक्षा गार्ड से विवाद के बाद जमर बवाल और तोड़फोड़ किया गया।
17 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रनेता विवेकानंद पाठक से सुरक्षा गार्ड से विवाद के बाद जमर बवाल और तोड़फोड़ किया गया।
18 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
19 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
20 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
21 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
22 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
23 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
24 of 25
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।