फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : पूरी हुई पीजी प्रवेश परीक्षा, अगस्त के अंत में होंगे दाखिले

Sun, 07 Aug 2022 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम 15 से 20 अगस्त के बीच जारी किए जाने की तैयारी है। अगस्त के अंत में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। पीजी एवं अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दो अगस्त से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को पूरी हो गई। आखिरी दिन पीजीएटी-1 की परीक्षा थी, जिसमें 88.64 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

विज्ञापन



सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम 15 से 20 अगस्त के बीच जारी किए जाने की तैयारी है। अगस्त के अंत में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। पीजी एवं अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दो अगस्त से शुरू हुई थी। एलएलबी, एलएलएम, पीजीएटी-1 और एमकॉम की प्रवेश परीक्षाएं ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में आयोजित की गईं। 


वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित 12 पाठ्यक्रमों और पीजीएटी-2 के 21 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं केवल ऑनलाइन मोड में कराई गईं। इन सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए कुल 35818 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 31351 परीक्षार्थी (87.53 फीसदी) उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

आखिरी दिन रविवार को पीजीएटी-1 की परीक्षा थी, जिसके लिए 15050 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 13341 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए प्रयागराज में 22 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 11 केंद्र ऑफलाइन और 11 केंद्र ऑनलाइन परीक्षा के लिए थे। यूपी के कुल शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और यूपी से बाहर पटना, तिरुवनंतपुरम, कोलकाता, नई दिल्ली में प्रवेश परीक्षा हुई।


इविवि की पीजी प्रवेश परीक्षा के चेयरमैन प्रो. प्रशांत घोष ने बताया कि 15 से 20 अगस्त के बीच सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए जाने और 20 अगस्त को ही विभागों को परीक्षा परिणाम भेजे जाने की तैयारी है, ताकि अगस्त के अंत में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जा सके। 15 सितंबर से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अन्य विश्वविद्यालयों से आगे निकला इविवि
पीजी एवं अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के मामले में इविवि उन केंद्रीय विश्वविद्यालयों से आगे निकल गया है, जिनकी संयुक्त प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से कराई जा रही है। एनटीए ने पीजी में दाखिले के लिए सितंबर में प्रवेश परीक्षा कराने की तिथि जारी की है, जबकि इविवि में सितंबर तक पीजी में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें