फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : एसोसिएट प्रो. डॉ. विधु खरे दास और असिस्टेंट प्रो. डॉ.राघवेंद्र मिश्रा बर्खास्त

Sat, 16 Sep 2023 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दोनों शिक्षक अभी परिवीक्षा अवधि में हैं। कर्मचारी नियमावली का पालन न करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। पीआरओ प्रोफेसर जया कपूर का कहना है कि कार्यपरिषद ने मंजूरी दे दी है। दोनों शिक्षकों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कार्यमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो नवनियुक्त शिक्षक सेंटर फाॅर थिएटर एंड फिलम्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.विधु खरे दास तथा संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.राघवेंद्र मिश्र को कार्यमुक्त कर दिया गया है। कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन के इस आदेश को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


दोनों शिक्षक अभी परिवीक्षा अवधि में हैं। कर्मचारी नियमावली का पालन न करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। पीआरओ प्रोफेसर जया कपूर का कहना है कि कार्यपरिषद ने मंजूरी दे दी है। दोनों शिक्षकों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कार्यमुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.दीपशिखा सोनकर मामले में भी जांच बैठा दी गई है। प्राचीन इतिहास विभाग की प्रोफेसर अनामिका राय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। डॉ.दीपशिखा पर आरोप है कि वह मातृत्व अवकाश पर चली गईं थीं और दो साल बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटीं। कार्यपरिषद ने जांच कमेटी गठन को भी मंजूरी दे दी।

विश्वविद्यालय में दिसंबर के पहले सप्ताह में पुराछात्र सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय पुराछात्र संगठन की ओर से इसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है। कार्यपरिषद में इसकी सूचना दी गई। रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर वंदना सिंह को वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस बाबत उनकी छुट्टी भी मंजूर कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें