फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविविः बाढ़ के चलते छात्रों ने स्थगित की छात्र महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष समिति ने 23 से 30 सितंबर तक बुलाई थी छात्र पंचायत
विज्ञापन

प्रयागराज। इविवि में छात्रसंघ बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से 23 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित छात्र महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। छात्रों का कहना है कि जनपद में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए महापंचायत का स्थगित किया गया है। छात्र पंचायत की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी। छात्रसंघ बहाली के आंदोलन के 45 वें दिन छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश ने कहा कि शहर की सुरक्षा और बाढ़ के हालात को देखते हुए संयुक्त संघर्ष समिति ने छात्र महापंचायत का आयोजन स्थगित कर दिया है और शहरवासियों से अपील है कि वह प्रशासन की मदद के लिए तैयार रहें। आंदोलन में आदिल हमजा, चौधरी संदीप, अविनाश विद्यार्थी, अजय सम्राट, सौरभ बंटी, जितेंद्र धनराज, दुर्गेश सिंह, सत्यम कुशवाहा, मसूद अंसारी, अंकित प्रतिहार, रजनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें