प्रयागराज, 14 अगस्त। इलाहाबाद विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक सीनेट हाल जीर्णोंद्धार का कार्य पूरा होने के बाद नए रंगरूप में निखर गया है। सीनेट हॉल में रंगाई-पुताई का काम पूरा हो चुका है और 900 की क्षमता वाली नई गद्दीदार कुर्सियां भी लग गई हैं। कई जगह नए कांच लगाए गए हैं और मंच को भी सजा दिया गया है। 15 अगस्त को इस हॉल में पूरी भव्यता के साथ स्वतंत्रा दिवस समारोह मनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सुबह 10 बजे कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू झंडारोहण करेंगे और 10.30 बजे से समारोह की शुरुआत होगी। बुधवार को कुलपति ने सीनेट हॉल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।