प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष के खिलाफ विवि प्रशासन की कार्रवाई से नाराज छात्रों ने लगातार तीसरे दिन छात्रसंघ भवन पर धरना-प्रदर्शन किया। छात्र पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। तेज बारिश के बीच छात्र-छात्राओं ने अपना आंदोलन जारी रखा। छात्रों का कहना था कि वह विवि के तानाशाही रवैये के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे। उनका कहना है कि जब तक विवि प्रशासन उनकी पांच सूत्रीय मांग पूरी नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का प्रवेश निरस्त करना लोकतंत्र कह हत्या है। उन्होंने कहा कि योगी और भाजपा सरकार लोकतंत्र में भरोसा नहीं करती, एनएसयूआई इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी। धरने पर आदर्श मोहन पांडे, हिमांशु शुक्ला, प्रदेश महासचिव अक्षय यादव बैठे। विवि की छात्राओं संगीता मिश्रा, अंजलि ठाकुर ने कहा कि छात्रसंघ की आवाज को दबाने का काम कर रही है।