फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : पीएचडी की 959 सीटों पर 4823 दावेदार, एक सीट पर पांच अभ्यर्थी

Sun, 27 Sep 2026 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। 959 सीटों के लिए कुल 4823 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। 959 सीटों के लिए कुल 4823 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक सीट पर औसतन पांच दावेदार हैं। 45 विषयों में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब विश्वविद्यालय स्तर पर आवेदनों की जांच की जाएगी।

पंजीकरण और शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन में किसी तरह की त्रुटि सुधारने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। इसके बाद विषयवार उपलब्ध सीटों और पात्र अभ्यर्थियों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर आगे की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

कुल 959 सीटों में सबसे अधिक 470 सीटें इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में हैं। संबद्ध महाविद्यालयों में एडीसी की हिस्सेदारी 203 सीटों के साथ सबसे अधिक है। सीएमपी में 89 सीटें हैं। इसके अलावा एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 46, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 36 और ईसीसी में 34 सीटें हैं। एसपीएम में 27, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 23, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में 12, हमीदिया डिग्री कॉलेज में 11 और आरटीएमएम में आठ सीटें निर्धारित हैं। इस बार पार्ट टाइम पीएचडी के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।

 

इसी सत्र में प्रवेश पूरा करने की तैयारी

 

-उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया इसी वर्ष पूरी कर नए शोध सत्र की शुरुआत करेगा। आवेदन संशोधन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद स्क्रीनिंग और मेरिट तैयार करने का काम शुरू होगा। इसके बाद विषयवार प्रवेश कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें