उत्तर प्रदेश सबआर्डिनेट कृषि सेवा ग्रेड सी (तकनीकी सहायक ग्रेड सी) 2013 के अंक तथा कट ऑफ मेरिट लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इस बात की जानकारी आयोग के वकील ने हाईकोर्ट में दी। इसेे लेकर अशोक कुमार और अन्य ने याचिका दाखिल कर मांग की थी कि परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अंक तथा कट ऑफ मेरिट जारी की जाए। आयोग के सचिव ने बताया कि अंक और कट ऑफ अंक दोनों ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इस आशय का हलफनामा दाखिल होने के बाद न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति शशिकांत की खंडपीठ ने याचिका निस्तारित कर दी। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में मनीष उपाध्याय और अन्य की याचिका पर हाईकोर्ट की दूसरी पीठ ने आदेश दिया है कि कृषि तकनीकी सहायकों का चयन याचिका के अंतिम परिणाम के अधीन रहेगा।