फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती पर रोक

Sat, 30 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापक भर्ती का इंतजार कर रहे बीटीसी पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति पत्र जारी करने की दिशा में बाधा खड़ी हो गई है। फार्म भरने से लेकर पांच बार वेबसाइट खोलकर अलग-अलग अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका देने के बाद अब सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने एक फरवरी से होने वाली शिक्षक भर्ती काउंसलिंग स्थगित करने के साथ पांच फरवरी से नियुक्ति पत्र देने की सूचना को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। 25 जनवरी को हाईकोर्ट की ओर से 15 जनवरी से आवेदन लेने के शासनादेश के खिलाफ स्थगन आदेश पारित होने के बाद सचिव की ओर से यह निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें