माघ मेला में महावीर थाने के बगल स्थित फायर ब्रिगेड थाने के एक तंबू में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से दायरा बढ़ा रही थी। जिसके चलते कैंप में अफरातफरी मच गई। चूंकि मामला फायर ब्रिगेड के कैंप था। इसलिए तत्काल फायर कर्मी राहत में आ गए। आग पर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन जब तक आग बुझाई जाती एक तंबू और उसके अंदर रखा सामान जल गया। सूचना पाकर सीओ माघ मेला नीति द्विवेदी मौके पर पहुंची थी। आग के चलते आसपास के तंबुओं में रहने वाले लोग भी सहम गए थे। लेकिन शुक्र रहा आग दूसरे तंबुओं तक नहीं पहुंची।