फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैक नहीं मिला, दूरंतो निरस्त

Tue, 21 Jul 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली दूरंतो एक्सप्रेस मंगलवार को एक बार फिर निरस्त हो गई। बिना सूचना ट्रेन निरस्त होने पर यात्रियों ने जंक्शन पर हंगामा किया। उधर, मुंबई और दक्षिण भारत जाने वाली दर्जनभर ट्रेनें निरस्त रहने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इलाहाबाद से मुंबई जाने के लिए दूरंतो एक्सप्रेस पकड़ने के लिए यात्री जंक्शन पहुंचे तो पता चला कि वह निरस्त है। इस पर यात्री भड़क गए। उनका कहना था कि रेलवे प्रशासन ने ट्रेन निरस्त होने की सूचना पहले से नहीं दी। रेलवे बोर्ड की वेबसाइट पर भी सोमवार को दूरंतो के निरस्तीकरण की सूचना नहीं थी। इससे नाराज यात्रियों ने जंक्शन पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में यात्रियों को बताया कि मुंबई से रैक न आने पाने के कारण दूरंतो को निरस्त किया गया। उधर, पवन एक्सप्रेस, रतनागिरी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, सिकंदराबाद एक्सप्रेस, गंगा कावेरी एक्सप्रेस सहित मुंबई एवं दक्षिण भारत जाने वाली दर्जनभर ट्रेनें निरस्त रहने के कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें