संत एंथोनी इंटर कालेज में इंटरनेशनल वालंटियरिंग डे पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राआें ने पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प लिया। उन्होंने पॉलीथिन बंद करने की अपील भी की। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश यादव ने यातायात नियमों तथा स्पीड पकड़ो मशीन के बारे में जानकारी दी। पुनीत मिश्रा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। संचालन कैप्टन सुमिति ने किया। इस मौके पर रिनी येसु, निखिल कुमार, डॉ.मंजू सिंह आदि मौजूद रहीं।