इलाहाबाद (ब्यूरो)। राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में तकरीबन तीन हजार विद्यार्थियों ने यातायात के नियमों के पालन का संकल्प लिया। छात्रों ने आसपास के लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता मिशन में हिस्सेदारी का भी संकल्प लिया।
संकल्प प्रभाकर त्रिपाठी ने दिलाया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह आदि शामिल रहे।