फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 732 न्यायिक अफसरों का किया स्थानांतरण, 28 अप्रैल तक चार्ज छोड़ने का निर्देश

Thu, 20 Apr 2023 09:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 732 न्यायिक अफसरों का तबादला कर दिया है। स्थानांतरित किए गए जजों में एडीजे रैंक के 176, सीनियर डिवीजन के 38 और जूनियर डिवीजन के 518 जज शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 732 न्यायिक अफसरों का तबादला कर दिया है। स्थानांतरित किए गए जजों में एडीजे रैंक के 176, सीनियर डिवीजन के 38 और जूनियर डिवीजन के 518 जज शामिल हैं। न्यायिक अधिकारियों को 28 अप्रैल तक चार्ज छोड़ने के लिए कहा गया है।

 

हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि न्यायिक अफसरों के वार्षिक स्थानांतरण किए जा रहे हैं। न्यायिक अफसरों को निश्चित तिथि तक अपना चार्ज देकर तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। महानिबंधक ने एक सामान्य सूची जारी की है, जिसमें प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर सहित प्रदेश के सभी जिलों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें